Tuesday, 16 February 2016

Women Power

नारी  शक्ति 

        हमारे वेद  पुराण  में  आदमी  व्  औरत  में कोई भेद भाव नहीं रखा गया  हैं  और  प्राचीन समय में कई विदुषी महिलाये हुई जिन्होंने अपनी विद्धता से अपनी धक जमाई  लेकिन बाद के कल में आदमी ने औरत को महत्व देना बंद कर दिया और उसको सिर्फ एक  वस्तू  मात्र समझने लगा वही  परम्परा आज तक चली आ रही हैं इस वजह से आज के समय में औरतो  के ऊपर इतने अत्याचार हो रहे हैं 
       महिलाओ में शक्ति का वास मन जाता हैं महिलाओ में माँ दुर्गा का वास मन जाता हैं  अत: अगर  महिलाये मन में कठोर संकल्प कर ले तो वह उन पर हो रहे अत्याचार का मुकाबला कर सकती हैं महिलाये  इस देश की आधी आबादी हैं  अत: महिलाओ में एकता बहुत जरूरी हैं   अगर महिलाये संगठित हो जाये तो इस देश में हो रही बलात्कार आदि की घटनाए  बंद हो जाये और हमारे भारत देश की काया पलट हो जाये अत: सभी  महिलाओ को अपनी शक्ति को पहचानना  होगा  
                                 नारी शक्ति जिंदाबाद 

0 comments:

Post a Comment